मंंदसौर, ललित शंकर धाकड़। शहर के सरदार पटेल चौराहे पर लगाए गए बेरीकेट्स के विरोध में प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस नेता दीपक सिंह गुर्जर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


धरने के दौरान पुलिस और दीपक सिंह गुर्जर के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चौराहे पर लगाए गए बेरीकेट्स के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बेरीकेट्स के चलते लगातार ट्रैफिक जाम लग रहा है, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बेरीकेट्स हटाने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।