भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भोपाल में बंगाल की लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ अब सियासी चर्चा का हिस्सा बन गई है। भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में जीत के बाद इस डिश को लेकर नया राजनीतिक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के पर्यटन केंद्रों पर जल्द ही झालमुड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर पहले से ही भोजन और स्वल्पाहार की व्यवस्था है, और आगामी बैठक में यह तय किया जाएगा कि इन केंद्रों पर झालमुड़ी को भी शामिल किया जाए। उनका कहना है कि देशभर में इस समय झालमुड़ी का ट्रेंड चल रहा है, जिसे मध्य प्रदेश में भी बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि नरेंद्र मोदी द्वारा झालमुड़ी खाने के बाद इस डिश को खास पहचान मिली है। अब इसे प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध कराकर स्थानीय और बाहरी पर्यटकों को नया स्वाद देने की तैयारी की जा रही है।

