छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे के बीच पुलिस जवानों ने साहस, संवेदनशीलता और फर्ज की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी अब हर तरफ सराहना हो रही है। हादसे के दौरान कई पुलिसकर्मी बिना जूते पहने ही कांच से भरी सड़क पर दौड़ पड़े और घायलों को बस से बाहर निकालकर उनकी जान बचाने में जुट गए। पुलिस की तत्परता और बहादुरी से करीब 40 लोगों की जान बचाई जा सकी। अब इस सराहनीय कार्य के लिए 113 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस सिमरिया के पास हादसे का शिकार हो गई थी। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उसी समय पीछे से पीटीएस रीवा का पुलिस बल भी मुख्यालय लौट रहा था। हादसा देखते ही पुलिस जवानों ने बिना देर किए अपने वाहन रोके और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कई जवान बिना जूते पहने ही कांच और मलबे से भरी सड़क पर दौड़ते हुए घायलों तक पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने में जुट गए। पुलिस ने डायल-112 को सूचना देने के साथ ही खुद भी रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि पलटी बस को करीब तीन फीट तक उठाकर सीधा किया गया, ताकि उसके नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। बाद में स्थानीय पुलिस और डायल-112 टीम की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और समन्वय के चलते करीब 40 यात्रियों की जान बचाई जा सकी। इस बहादुरी और मानवता भरे कार्य को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने रेस्क्यू में शामिल 113 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इनमें 105 पुलिसकर्मी पीटीएस रीवा और 8 पुलिसकर्मी जिला पुलिस छिंदवाड़ा के शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।छिंदवाड़ा बस हादसे के इस दर्दनाक मंजर के बीच पुलिस जवानों की बहादुरी अब लोगों के लिए उम्मीद और इंसानियत की मिसाल बन गई है।
छिंदवाड़ा बस हादसे में फरिश्ता बनी पुलिस, 113 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
00:00/03:02

Saurabh Shukla
12 अक्टूबर 2026, 04:18 am IST
Saurabh Shukla12 अक्टूबर 2026, 04:18 am IST
Latest News

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:बाबा बागेश्वर की सनातन एकता रथ यात्रा का छतरपुर में भव्य समापन

जीतू पटवारी ने प्रशासनिक फेरबदल पर उठाए सवाल:इंदौर के भागीरथपुरा में 36 मौतों के बाद हटाए गए अधिकारी को बनाया कलेक्टर

'लगता है जैसे एक सदी पहले की बात हो', कोस्तियुक को हराने के बाद सक्कारी ने याद की वुहान में मिली अपनी शुरुआती कामयाबी

एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट निकला फर्जी, सुरक्षा जांच के बाद विमान को आगे की यात्रा के लिए मिली अनुमति

निष्पक्ष जांच की मांग:निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

होटल रूम में खराब लाइटिंग की वजह से मेकअप करने में हो रही परेशानी?, परिणीति चोपड़ा ने बताया आसान हैक

सिंधिया फैमिली प्रॉपर्टी विवाद:बुआ प्रतिमा देवी के धोखे के आरोपों के बीच कोर्ट में सुनवाई, समझौते पर टिकी निगाहें

नवरात्रि में मां कूष्मांडा की पूजा को असम में एनीमिया और कुपोषण के खिलाफ अभियान से जोड़ा: हिमंत बिस्वा सरमा

ग्रो का मुनाफा सितंबर तिमाही में घटा; आय 1,500 करोड़ रुपए अधिक रही

