छतरपुर। छतरपुर शहर के महोबा रोड पर आज शाम करीब 6 बजे मुक्तिधाम के समीप एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर को बेरहमी से रौंद दिया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण बाइक सवार कृष्णा प्रजापति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा प्रजापति फोटोग्राफी का कार्य करता था और शाम को दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी मुक्तिधाम के पास सामने से आए अनियंत्रित कंटेनर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतक के पिता वन विभाग में भृत्य (पियून) के पद पर पदस्थ हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है....