Chanakya कमेंट ईमेल प्रिंट नगरीय विकास एवं आवास विभाग वर्ष 2047 को ध्यान में रखकर बना रहा है योजना मंत्री श्री विजयवर्गीय ने पत्रकारों को दी जानकारीनगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2047 में मध्यप्रदेश की कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में निवास करेगी। इस बात को ध्यान रखते हुए शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना कार्यों की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में विशिष्ठ स्थान बनाया है। हमारे विभाग की कोशिश होगी कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों का एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा हो। इस वजह से शहरी क्षेत्रों में बगीचों के विकास के साथ-साथ नगरवन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मंत्री श्री विजयवर्गीय भोपाल में राज्य सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूरा होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।PeptechTime|19 दिसंबर 2025
रतलाम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है विशिष्ट पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादवरतलाम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है विशिष्ट पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | Peptech TimePeptechTime|19 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहे गोवा के मुक्ति दिवस पर उन सेनानियों को नमन है, जिन्होंने पुर्तगाल की पराधीनता से मुक्ति के लिए आंदोलन में सहभागिता कर गोवा को मुक्त कराया।PeptechTime|19 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की दीं शुभकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहे गोवा के मुक्ति दिवस पर उन सेनानियों को नमन है, जिन्होंने पुर्तगाल की पराधीनता से मुक्ति के लिए आंदोलन में सहभागिता कर गोवा को मुक्त कराया।PeptechTime|19 दिसंबर 2025
नीतीश कुमार के खिलाफ श्रीनगर में इल्तिजा मुफ्ती ने शिकायत दर्ज कराईपीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने उस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफPeptechTime|19 दिसंबर 2025
घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बाधित होने से 79 उड़ानें रद्दघने कोहरे के कारण नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर फ्लाइट ऑपरेशन बाधित रहा, जिससे शुक्रवार को कम से...PeptechTime|19 दिसंबर 2025
Bhopal Metropolitan City, Ratlam, CM Madhya Pradesh, cm of mp, CM Mohan Yadav रतलाम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है विशिष्ट पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18/12/2025 17:30 रतलाम का सौभाग्य, बगैर मांगे मिली मेट्रोपोलिटिन रीजन में शामिल होने की सौगात : मंत्री श्री काश्यप police officer, CM Madhya Pradesh, cm of mp, CM Mohan Yadav पुलिस के बारे में जनसामान्य की धारणा बदलने और पुलिस के जनता से बेहतर संवाद के लिए विशेष पहल की आवश्यकता : मुख्यमंत्री डॉ18/12/2025 17:30 रतलाम का सौभाग्य, बगैर मांगे मिली मेट्रोपोलिटिन रीजन में शामिल होने की सौगात : मंत्री श्री काश्यपPeptechTime|19 दिसंबर 2025
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने पार किया 700 करोड़ का आंकड़ाणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'धुरंधर' पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को न सिर्फ देशभर के सिनेमाघरों में...PeptechTime|19 दिसंबर 2025
महुआ मोइत्रा को राहत, दिल्ली हाई काेर्ट ने लोकपाल का आदेश निरस्त कियातृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा के...PeptechTime|19 दिसंबर 2025
अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025” में हितग्रहियों को मिलेगा लाभ, लगेगी प्रदर्शनीग्वालियर में 25 दिसंबर को आयोजित होने जा रही “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025” की तैयारियों को लेकर उद्योग और एमएसएमई आयुक्त श्री दिलीप कुमार ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” में एमएसएमई विभाग की तैयारियों को लेकर दिशा – निर्देश दिए। समिट में एमएसएमई से संबधित विभिन्न जिलों के 5000 उद्यमी शामिल होंगे। आयुक्त श्री दिलीप कुमार ने विभाग की सफलताओं एवं योजनाओं से जुडी प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। विभाग की जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी। समिट में सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग की 2500 वर्गफीट एरिया में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में एक जिला एक उत्पाद योजना को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही ग्वालियर के सेण्ड स्टोन, बदरवास के जेकेटस, छतरपुर के फर्नीचर आदि को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही पेपर मेसी क्राफ्ट और स्टार्टअपस को भी प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। समिट में सफल उद्यमियों की कहानियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं के हितग्रहियों को ऋण वितरण पत्र एवं सांकेतिक चेक प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में प्रस्तावित औधोगिक क्षेत्रों, एमएसएमई इकाईयों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण भी अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के 248 भू-खण्डों का आशय पत्र उद्यमियों को सौंपा जाएगा।PeptechTime|19 दिसंबर 2025
एक वर्षीय अरबी फारसी प्रमाण-पत्र और उर्दू डिप्लोमा कोर्स की कक्षाओं में प्रवेश प्रारम्भमध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद की निगरानी में चल रहे राष्ट्रीय उर्दू भाषा एवं विकास परिषद, नई दिल्ली के एक वर्षीय प्रमाण-पत्र अरबी भाषा, फारसी (परशियन) कोर्स एवं उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ हो गये हैं। अरबी, फारसी और उर्दू भाषा सीखने के इच्छुक इस पाठयक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2026 है। अरबी कोर्स में प्रवेश के लिये उर्दू एवं अंग्रेजी की प्रारम्भिक शिक्षा के अतिरिक्त उर्दू लिखने और समझने का ज्ञान भी आवश्यक है। फारसी कोर्स में प्रवेश के लिये उर्दू एवं अंग्रेजी लिखने और पढ़ने का ज्ञान आवश्यक है। उर्दू डिप्लोमा कोर्स के लिये हिन्दी या अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है और तीनों पाठ्यक्रमों में आयु सीमा की भी कोई सीमा निर्धारित नहीं है। निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि प्रवेश के लिये प्रति कोर्स रूपये 200-00 पंजियन शुल्क (कार्म लेने पर भुगतान करना होंगे) जमा करना होगी। इसके अतिरिक्त अन्य कोई फीस नहीं ली जायेगी। कोर्स की किताबें निशुल्क दी जायेंगी। सभी कोर्सेस के प्रवेश पत्र सीमित हैं, प्रवेश पत्र समाप्त होने की स्थिति में उसकी छाया प्रति स्वीकार नहीं की जायेगी। प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के कार्यालय, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल में कार्यालय समय में प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। उपरोक्त कोर्सेस की कक्षायें 01 अप्रैल, 2026 से आवश्यक रूप से प्रारम्भ हो जायेंगी।PeptechTime|19 दिसंबर 2025
इंदौर में भारत–न्यूजीलैंड डे-नाइट वनडे: टिकट 800 से 7000 रुपये तक, सिर्फ ऑनलाइन बिक्रीइंदौर के होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले डे-नाइट वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टिकटों की...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
महाविद्यालय की अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का धरना, छात्रों ने किया चक्का जामशासकीय महाविद्यालय अमरपाटन में व्याप्त अनियमितताओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
सागर में खड़ी कार में लगी अचानक आग, समय रहते बुझाई गई, बड़ा हादसा टलासागर में खड़ी कार में लगी अचानक आग, समय रहते बुझाई गई, बड़ा हादसा टला....PeptechTime|18 दिसंबर 2025
4500 रुपये में रक्त का सौदा: जिला अस्पताल के सामने तीन ब्लड दलाल गिरफ्तार, स्टिंग ऑपरेशन से हड़कंप4500 रुपये में रक्त का सौदा: जिला अस्पताल के सामने तीन ब्लड दलाल गिरफ्तार, स्टिंग ऑपरेशन से हड़कंपPeptechTime|18 दिसंबर 2025
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़केघरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
इंडिगो ने रोजाना शुरू कीं 2,200 फ्लाइट्स, खुद को मजबूत करने पर ध्यान केन्द्रित कियाविमानन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने गुरुवार को कहा कि एयरलाइन अपने फ्लाइट नेटवर्क...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, कपिल शर्मा की फिल्म पड़ी फीकीबॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म 13 दिन पूरे...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
सोनू निगम की सुरीली आवाज में रिलीज हुआ 'हर सफ़र में हमसफ़र'फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का सबसे रोमांटिक गीत 'हर सफ़र में हमसफ़र' हर सफ़र को प्यार की मौजूदगी से और भी खूबसूरत बना देता है...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
'तू मेरी मैं तेरा…' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीजकार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनेऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
कॉनवे और लैथम की ऐतिहासिक शतकीय साझेदारी, पहले दिन वेस्टइंडीज बैकफुट परडेवोन कॉनवे (नाबाद 178) और टॉम लैथम (137) की शानदार और धैर्यपूर्ण शतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट..PeptechTime|18 दिसंबर 2025
सिलीगुड़ी मैराथन 25 जनवरी कोसिलीगुड़ी कॉलेज और सिलीगुड़ी मैराथन कमिटी के संयुक्त प्रयास से 25 जनवरी 2026 को मैराथन का आयोजन किया जाएगा...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
एशेज टेस्ट: कमिंस और लियोन के आगे इंग्लैंड बेबस, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबाकप्तान पैट कमिंस (3/54) और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन (2/51) की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
ट्राई ने सूरत में किया मोबाइल नेटवर्क टेस्ट, डेटा स्पीड में जियो अव्वलभारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नवंबर में गुजरात के सूरत शहर और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर किए...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
भारत सरकार प्रवासियों के कल्याण को प्रतिबद्धः प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विविधता को भारतीय संस्कृति की नींव बताते हुए गुरुवार को कहा कि यह एक ऐसा मूल्य जो उन्हें किसी भी समाज में घुलमिल जाने में मदद करता है। ओमान में भारतीय समुदाय के प्रति सम्मान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सह-अस्तित्व और सहयोग भारतीय प्रवासी समुदाय की पहचान रहे हैं। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों के कल्याण के प्रति भारत की गहरी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी और जहां भी हमारे लोगों को मदद की जरूरत होती है, सरकार उनका हाथ थामने के लिए तत्पर रहती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और ओमान के बीच मांडवी से लेकर मस्कट तक सदियों पुराने संबंध हैं और प्रवासी समुदाय कड़ी मेहनत और एकजुटता के माध्यम से इसे पोषित कर रहा है। प्रधानमंत्री ने समुदाय के कल्याण के लिए सुल्तान हैथम बिन तारिक के समर्थन के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने आज मस्कट (ओमान) में भारतीय समुदाय की विशाल सभा को संबोधित किया। श्रोताओं में विभिन्न भारतीय स्कूलों के 700 से अधिक छात्र शामिल थे। ओमान में भारतीय स्कूलों के लिए यह वर्ष विशेष महत्व रखता है। यह देश में उनकी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत केवल बाजार नहीं बल्कि वस्तुओं और सेवाओं से लेकर डिजिटल समाधानों तक, दुनिया के लिए एक आदर्श है। उन्होंने पुष्टि की कि भारत-ओमान साझेदारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहयोग, डिजिटल शिक्षा, नवाचार साझेदारी और उद्यमिता आदान-प्रदान के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार हो रही है। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, गहन ज्ञान प्राप्त करने और साहसिक नवाचार करने का आह्वान किया ताकि वे मानवता के लिए सार्थक योगदान दे सकें।प्रधानमंत्री ने भारत की परिवर्तनकारी वृद्धि, परिवर्तन की गति और व्यापकता तथा पिछली तिमाही में 8 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि से परिलक्षित अर्थव्यवस्था की मजबूती के बारे में बात की। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में अवसंरचना विकास, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, हरित विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव हुए हैं।उन्होंने कहा कि भारत विश्व स्तरीय नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करके 21वीं सदी के लिए खुद को तैयार कर रहा है। भारत की यूपीआई (जो वैश्विक स्तर पर किए गए सभी डिजिटल भुगतानों का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है) गर्व और उपलब्धि का विषय है।उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की हालिया उत्कृष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिनमें चंद्रमा पर उतरना और गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन की योजना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष भारत और ओमान के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और छात्रों को इसरो के युवा कार्यक्रम 'युविका' में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।PeptechTime|18 दिसंबर 2025
वित्त मंत्री ने लोकसभा में प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक, 2025 पेश कियावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में प्रतिभूति बाजार संहिता विधेयक, 2025 पेश किया। ये विधयेक प्रतिभूति बाजार...PeptechTime|18 दिसंबर 2025
भारतीय सेना ने एक विशेष सैन्य ट्रेन के माध्यम से कश्मीर घाटी में टैंक, तोपें और इंजीनियरिंग उपकरण सफलतापूर्वक पहुंचाएरसद के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय सेना ने एक विशेष सैन्य ट्रेन के माध्यम से कश्मीर घाटी में टैंक...PeptechTime|18 दिसंबर 2025