डिजिटल ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 5 गिरफ्तारदेवास पुलिस ने डिजिटल ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि 6 दिसंबर...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर किया सीधा प्रहार बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बाद सड़कों पर शांति भले ही लौटती दिख रही हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कड़वाहट...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
घर में सो रहे बच्चे को उठा ले गया भेड़िया, दर्दनाक मौतअचानक रात करीब चार बजे एक घर से रोने की आवाज आने लगी, जिसकी वजह से पास पड़ोस के लोग जाग गए और हाथों में लाठी डंडे लेकर खेतों की तरफ जाने लगे।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: रामेश्वरम और मदुरई के लिए निकले आधा दर्जन तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जानकी निवास मंदिर बिजावर से रामेश्वरम और मदुरई के लिए विधायक राजेश शुक्ला ने माला पहनाकर 6 तीर्थ यात्रियों...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
युवाओं ने निभाई देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में रविवार को गाँधी हाल में आयोजित मालवा के सांस्कृतिक कार्यक्रम लिट चौक टॉक शो में शामिल हुए। टॉक-शो में चर्चा का विषय था – “मोहन का धर्म : राजधर्म”। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ पत्रकार और एंकर श्री अनंत विजय द्वारा कला, साहित्य, विकास, फिल्म आदि के बारे में पूछे गये सवालों का सिलसिलेवार उत्तर दिया। इस दौरान उपस्थित युवा जन मुख्यमंत्री की हाजिर जवाबी और विषय विशेषज्ञता के कायल हो गये। 'लिट चौक' के आयोजक श्री निखिल दुबे और सुश्री धरा पाण्डे ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। एंकर श्री अनंत विजय ने सबसे पहला सवाल किया कि आपकी नजर में कुटुम्ब प्रबोधन क्या है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संयुक्त परिवार भारतीय संस्कृति की मूल आत्मा है। संयुक्त परिवार में अमरता होती है। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि संयुक्त परिवार में रहने से आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के सभी जीव, पेड़-पौधे सभी संयुक्त परिवार ही हैं, जो एक-दूसरे के सहारे अपना जीवन यापन करते हैं। जिस प्रकार पेड़ हमसे कार्बन डाईऑक्साइड लेते हैं और हमें ऑक्सीजन देते हैं, उसी तरह प्रकृति में सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवार में बड़ों से संस्कार, अनुभव और जीवन मूल्यों की सीख मिलती है। उन्होंने संयुक्त परिवार प्रणाली को समाज को जोड़ने वाली परंपरा बताते हुए इसे बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और एंकर श्री अनंत विजय के मध्य सवाल-जवाबों का सिलसिला लगातार चलता रहा। श्री अनंत ने मुख्यमंत्री से अपने बेटे का विवाह सामूहिक सम्मेलन में करने, प्रदेश में सिनेमा नीति और रंगमंच को लेकर किये जा रहे कार्य, राजनीति में युवाओं की भूमिका, युवाओं में देशभक्ति की भावना, विकास में युवाओं से अपेक्षाएं जैसे कई विषयों पर सवाल किये। जिनके मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेबाकी से जवाब दिये। रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें युवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी कर्मठता, क्षमता और बुद्धिमता के बल पर जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहते हैं, आगे बढ़े और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। प्रदेश में औद्योगिक विकास युवाओं को नौकरी देने वाला युवा बनाने की दिशा में किया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर कदम युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति स्वरोजगार, उद्योग स्थापना के लिये सहयोगी हैं। शिक्षा वही जो भविष्य को संवारे, इसलिये नीति में कौशल ज्ञान को संवारने के सभी प्रबंध किये गये हैं, क्योंकि स्वाभिमान के साथ जीवन जीना सबका हक है। राजनीति में युवाओं को आगे आने की जरूरत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज युवाओं से पूछने पर हर कोई कहता है कि वह डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बनना चाहता है, परंतु कोई यह नहीं कहता कि वह राजनीति में आना चाहता है। देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक युवाओं ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का उदाहरण देते हुए बताया कि वे पहले युवा थे जिन्होंने आईएएस की परीक्षा प्रावीण्य सूची में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद भी उन्होंने देशसेवा को चुना। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि राजनीति में युवाओं को आना पड़ेगा, तभी देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रखा जा सकता है। कोई भी कार्य आनंद और निडरता से करें एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से कहा कि जो भी काम करें, उसे पूरी ईमानदारी और तन्मयता से करें, उस कार्य में डूब जायें। किसी भी काम को आनंद लेकर किया जाये तो निश्चित ही सफलता मिलती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह श्रीकृष्ण ने निडरता और आनंद के साथ कालिया नाग को परास्त किया था। मित्र के लिये जीवन भर रखना चाहिये समान भाव इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मित्रता का भी अद्भुत उदाहरण बताकर युवाओं को मित्रता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मित्र के लिये जीवन भर सम्मान भाव रखना चाहिये। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं परंतु मित्र की हमेशा मदद करना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण के लिये द्वारका, मथुरा का महत्व है, उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित प्रदेश में स्थित समस्त स्थलों को श्रीकृष्ण पाथेय के नाम से तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध सिनेमा नीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से राज्य में सिनेमा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिनेमा नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से शूटिंग की अनुमतियाँ सरल और समयबद्ध रूप से प्रदान की जा रही हैं। शूटिंग स्थलों पर प्रशासनिक सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे फिल्म निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आये। उन्होंने कहा कि सरकार फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी फिल्म निर्माण स्थलों में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में आज भारत ने वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों, सतत सुधारों और समावेशी विकास के परिणामस्वरूप भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो गया है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने जापान जैसे विकसित देश को भी पीछे छोड़ दिया है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और मजबूत शासन व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं के आह्वान पर “यह देश है वीर जवानों का, अलबेलों का, मस्तानों का” गीत गाकर युवाओं को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हिजाब विवाद में बुरी तरह घिरे नीतीश बिहार में हिजाब विवाद में बुरी तरह घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ की शुरुआत रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को 22 पैसे की मजबूती के साथ शुरुआत की और 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।PeptechTime|22 दिसंबर 2025
महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट की राज्य की राजनीतिक दिशा महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों के परिणामों ने राज्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने नगर...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
101वीं अटल जयंती पर औद्योगिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
मध्यप्रदेश के 38 जिलों में आज होंगे गणित जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) की पहल पर प्रदेश के करीब 38 जिलों में 170...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
भीषण सड़क हादसे में 15 की मौत, 19 गंभीर घायल इंडोनेशिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां के सेंट्रल जावा प्रांत के सेमारंग शहर में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
रविवार को उत्तर भारत में ठंड ने दिखाया अपना विकराल रूप...!उत्तर भारत में रविवार को ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाया। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ घना कोहरा...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
भारतीय तटरक्षक बल ने अपने बेड़े में तेज गश्ती पोत 'अमूल्य' को शामिल कियातेज गश्ती पोत 'अमूल्य' को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने आज अपने समुद्री बेड़े में शामिल कर लिया। स्वदेशी रूप से विकसित...PeptechTime|22 दिसंबर 2025
25 दिसंबर से नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी उड़ानें, जानिए हवाई अड्डे पर यात्रियों को क्या-क्या खास सुविधाएं मिलेंगीमुंबई और आसपास के शहरों के यात्रियों के लिए क्रिसमस से पहले बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) 25 दिसंबर से कमर्शियल ऑपरेशंस शुरू करने जा रहा है। देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में शामिल होने जा रहा यह हवाई अड्डा न सिर्फ मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट पर दबाव कम करेगा, बल्कि यात्रियों को पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट ट्रैवल अनुभव भी देगा। नवी मुंबई एयरपोर्ट को फेज वाइज शुरू किया जाएगा। शुरुआती दौर में यहां सीमित उड़ानों का संचालन होगा, लेकिन पहले चरण में ही यह एयरपोर्ट सालाना करीब 2 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। आगे चलकर इसकी क्षमता बढ़ाकर 9 करोड़ यात्रियों तक ले जाने की योजना है। करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एयरपोर्ट मुंबई क्षेत्र के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देगा। NMIA की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच है। पूरे टर्मिनल में यात्रियों को 10 Mbps तक का फ्री हाई-स्पीड Wi-Fi मिलेगा। Wi-Fi से कनेक्ट होते ही यात्रियों को Adani One App के जरिए रियल-टाइम अपडेट्स मिलने लगेंगे, जिससे फ्लाइट से जुड़ी हर जानकारी तुरंत मोबाइल पर उपलब्ध होगी। Adani One App यात्रियों के लिए वर्चुअल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इसमें फ्लाइट स्टेटस, बोर्डिंग गेट, शेड्यूल बदलाव, अलर्ट और अन्य जरूरी सूचनाएं मिलेंगी। इसका मकसद फिजिकल इंफॉर्मेशन काउंटर पर निर्भरता कम करना है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर स्टैटिक डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके अलावा ऐप के जरिए यात्री एयरपोर्ट पर मौजूद फूड कोर्ट, शॉप्स, लाउंज और अन्य सुविधाओं की जानकारी पहले से ले सकेंगे, जिससे वे अपने समय की बेहतर प्लानिंग कर सकें। एयरपोर्ट का Wi-Fi नेटवर्क इस तरह डिजाइन किया गया है कि भीड़ के समय भी कनेक्टिविटी स्थिर बनी रहे। डिजिटल पेमेंट, कैब बुकिंग, मैसेजिंग, ईमेल और वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं बिना रुकावट मिलेंगी। NMIA ने नेटवर्क सेवाओं के लिए BSNL के साथ साझेदारी की है। ‘मेड इन इंडिया’ पहल के तहत BSNL यहां स्वदेशी 4G नेटवर्क उपलब्ध कराएगा, जो 5G-रेडी है। यह नेटवर्क यात्रियों, स्टाफ और एयरपोर्ट ऑपरेशंस के लिए वॉयस और डेटा सेवाएं देगा।PeptechTime|21 दिसंबर 2025
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी आधुनिक भारत के विकास की आधारशिला : उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णनराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन स्व. श्री अटलजी के विराट व्यक्तित्व, उच्च आदर्शों एवं दूरदर्शी नेतृत्व से मिलती है प्रेरणा : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रनीति के शिखर पुरुष, राजनीति के अजातशत्रु और भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा के प्रतीकPeptechTime|21 दिसंबर 2025
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, तेलंगाना की ‘छह गारंटियों’ पर उठाए सवालकेंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर कांग्रेस संसदीय दल...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
इंदौर से बैंकॉक की सीधी इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द शुरू होने की उम्मीदइंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द एक और सीधी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना है...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
फरवरी 2026 में संभावित हैं भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावभोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव फरवरी 2026 में संभावित हैं, जिसकी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
संघ किसी राजनीतिक विचारधारा के लिए नहीं बना, इसकी स्थापना भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हुई थी: भागवतआरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने संघ की शताब्दी वर्ष व्याख्यानमाला में लोगों से अपील की कि वे संघ के बारे में अपनी धारणा द्वितीयक स्रोतों से न बनाएं...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
बीजेपी नेता सुरेश पिंगले पर 3.50 करोड़ की जालसाजी का मामला दर्जइंदौर के बीजेपी नेता एवं गो सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष सुरेश पिंगले के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने 3 करोड़ 50 लाख रुपए की जालसाजी के मामले में...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
चार दिन बाद भी जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन अस्त-व्यस्त, 3 फ्लाइट रद्दजयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन लगातार चौथे दिन भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सका। रविवार सुबह एयर इंडिया की दो और...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटनाएं जारी, एक माह में दूसरी गंभीर शिकायतएमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और एक माह के भीतर दूसरी गंभीर घटना सामने आई है...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
इंदौर में लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरणमाननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी एवं माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी की उपस्थिति में आज इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में मध्यप्रदेश...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
ढाका में दीपू को पहले मारा फिर जलाया, किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला फिर भी मार दियाबांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां यूनुस का विरोध के बहाने आए दिन सरेराह अल्पसंख्यकों का कत्ल किया जा रहा है...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
अरबपति टेस्ला का रोबोट बेच रहा है, पॉपकॉर्नअमेरिकी अरबपति ओर टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क की कंपनी ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है। जो अनोखे काम कर रहा है...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक हरकत: वायरल वीडियो से मचा हड़कंपगाजियाबाद से मेरठ खंड पर चलने वाली रैपिड रेल नमो भारत ट्रेन में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के अंदर एक युवक और युवती...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
इंडिगो फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट जारी, उड़ानों के रद्द होने से बनी स्थितिधुंध और कोहरे के चलते अचानक फ्लाइट रद्द करना पड़ रहीं हैं। ऐसे इंडिगों ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने यात्रियों को अलर्ट कर कहा है कि...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
असम दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज पर राज्य के 25 बच्चों से परीक्षा पे चर्चा कीपीएम नरेंद्र मोदी के असम दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले पीएम मोदी गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर: बर्फबारी से नेशनल हाईवे बंद प्रदूषण का स्तर भी खतरनाकउत्तर और पूर्वी भारत के विशाल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है...PeptechTime|21 दिसंबर 2025
पेटलावद क्षेत्र में 15.8 करोड़ की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत, श्रृंगेश्वर घाट के लिए 628.21 लाख मंजूर : महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री भूरियामहिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन किसानों की आय वृद्धि, जल संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा झाबुआ जिले में नवीन जल संसाधन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे पेटलावद क्षेत्र सहित पूरे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। सुश्री भूरिया ने बताया कि पेटलावद क्षेत्र में 15.8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लगभग 480 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। स्वीकृत योजनाओं में मुंडत बैराज (लागत 5.99 करोड़ रुपये) से 360 हेक्टेयर तथा मुकामपुरा तालाब नहर रहित योजना (लागत 3.53 करोड़ रुपये) से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।PeptechTime|20 दिसंबर 2025