नेपाल में संसदीय चुनाव अगले साल मार्च में होने हैं, जिसमें अब केवल 90 दिन शेष रहने के साथ ही तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। निर्वाचन आयोग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, जबकि राजनीतिक दलों ने भी आंतरिक कार्य योजनाएं सक्रिय रूप से आगे बढ़ाई है।
आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई के अनुसार आयोग 6 दिसंबर से समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली कार्यक्रम लागू करने जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार राजनीतिक दलों को 7 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपनी समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली से सम्बन्धित आवेदन जमा करना होगा। आवेदन देने वाले दलों की सूची 10 दिसम्बर को प्रकाशित की जाएगी। आवेदन देने वाले दल अपनी बन्द सूची 28 और 29 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। समानुपातिक प्रतिनिधित्व के अन्तिम सूची 13 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।
प्रत्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम अन्तर्गत उम्मीदवार नामांकन 20 जनवरी को दर्ज किए जाएंगे और उसी दिन नामांकित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी। नामांकन के विरुद्ध शिकायतें 21 जनवरी को दर्ज की जा सकेंगी। उम्मीदवारों की प्रारम्भिक सूची 22 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवार 23 जनवरी को अपना नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद अन्तिम सूची प्रकाशित की जाएगी और निर्वाचन चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
चुनाव प्रचार प्रसार के लिए 3 मार्च तक का समय दिया गया है। 3 मार्च की शाम 5 बजे से मौन अवधि शुरू हो जाएगी। 5 मार्च को सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शाम 7 बजे तक मतदान का देने की प्रक्रिया जारी रहेगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदान के बाद सभी मतपेटिकाएं जिला मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर एकत्रित कर ली जाएगी और उसके तुरंत बाद ही मतगणना की शुरुआत हो जाएगी।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पहला टेस्ट: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया करारा जवाब, तीसरे दिन के खेल तक स्कोर- 402/7

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून जरूरी : जगदीश मुखी

नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बान की संपत्ति, भाजपा बताए अपना योगदान: अरविंद सावंत

आईएसएल: फोर्टेस, पेना और रोड्रिगिन्हो ने दागे गोल, एससी दिल्ली ने इंटर काशी को 3-0 से हराया

बंगाल में अब खुलकर सांस ले रहे लोग, अखिलेश को सबक सिखाएगी जनता: नितिन नवीन

खुशी ने जान्हवी कपूर को कहा 'बेस्ट सिस्टर', सपनों का जन्मदिन प्लान करने के लिए किया शुक्रिया

एम्स-मंगलगिरि में 28 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर आवेदन जारी, 21 नवंबर अंतिम तिथि

यूएई और दुनिया भर के नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, रोशनी के त्योहार का उत्साह दुनिया भर में दिखा






