Saturday, February 21, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहगैसाबाद प्रीमियर लीग के पांचवें लीग में नागौद की शानदार जीत, शाहपुर सागर को 5 विकेट से हराया

गैसाबाद प्रीमियर लीग के पांचवें लीग में नागौद की शानदार जीत, शाहपुर सागर को 5 विकेट से हराया

Post Media
News Logo
PeptechTime
21 फ़रवरी 2026, 02:00 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हटा/गैसाबाद (सुदीप नगरिया हटा)। गैसाबाद प्रीमियर लीग के पांचवें लीग मुकाबले में नागौद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहपुर सागर को 5 विकेट से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा और अंत तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ाता रहा।


पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहपुर सागर की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 150 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बटोरे और नागौद के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।


जवाब में उतरी नागौद टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। नागौद की ओर से बेटू बर्मा ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाए और 3 महत्वपूर्ण विकेट भी झटके। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


यह टूर्नामेंट JSW Cement Limited के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक मैच का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।


मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण तिवारी, गोपाल पटैल, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, मायाराम पटैल एवं रणधीर दाहिया,मुकेश पटैल उपस्थित रहे। आयोजन समिति से राहुल लम्बरदार, चंद्रभान तिवारी, दिनेश पटैल, श्रीराम दाहिया,मुस्तफा खां, अनीश खां, अजीज खा,नितेश पटैल, अंकेश महदेले, रामसेवक पटैल और मनोज मंगी चौरसिया ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।


मैच के दौरान दशरथ बिदुआ, राहुल मदन पटैल और अरविंद पटैल मुहरई ने रोचक कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में सोनू कुर्मी, ऋषिराज चौहान, जितेंद्र लड़िया, अमजद खान और संदीप कुर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे।


गैसाबाद प्रीमियर लीग में हर मुकाबला रोमांच से भरपूर हो रहा है और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)