बीजिंग। चीनी विदेश मंत्रालय ने पैराग्वे के संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री गुस्तावो एमिग्डियो विलाटे समानीगो और बेलीज के विदेश मामलों, विदेश व्यापार, शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फ्रांसिस फोन्सेका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने का निर्णय जारी किया।
हाल के वर्षों में, पैराग्वे और बेलीज के कुछ चीन विरोधी राजनेताओं ने अपने स्वार्थी हितों से प्रेरित होकर, चीन के थाइवान के साथ पैराग्वे और बेलीज के तथाकथित 'राजनयिक संबंधों' का हठपूर्वक समर्थन किया है और चीन से संबंधित मुद्दों पर कई निंदनीय कार्रवाइयां और बयान दिए हैं, जिससे चीन के मूल हितों को नुकसान पहुंचा है।
राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने और 'थाइवान की स्वतंत्रता' के उद्देश्य से की जा रही अलगाववादी गतिविधियों का विरोध करने के लिए, चीन लोक गणराज्य के विदेशी प्रतिबंध विरोधी कानून के अनुच्छेद 3, 4, 6, 9 और 15 के अनुसार, चीन ने पैराग्वे के संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री गुस्तावो एमिग्डियो विलाटे समानीगो और बेलीज के विदेश मामलों, विदेश व्यापार, शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फ्रांसिस फोन्सेका के खिलाफ निम्नलिखित जवाबी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है: पहला, चीन में उनकी चल, अचल और अन्य संपत्तियों को जब्त करना। दूसरा, चीन में स्थित संगठनों और व्यक्तियों को उनके साथ किसी भी प्रकार का लेन-देन, सहयोग या अन्य गतिविधियां करने से रोकना। तीसरा, उन्हें वीजा देने से इनकार करना और उनके प्रवेश पर रोक लगाना (हांगकांग और मकाओ सहित)।
यह निर्णय 12 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)













