Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश​भिंडमर्डर मिस्ट्री सुलझी: थाना उमरी पुलिस ने हत्यारोपियों को दबोचा

मर्डर मिस्ट्री सुलझी: थाना उमरी पुलिस ने हत्यारोपियों को दबोचा

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भिंड,अक्षय। थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद उमरी थाना प्रभारी टीआई शिव प्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई।


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम बिलाव में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर पूछताछ की, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)