छतरपुर/राजनगर। नगर परिषद राजनगर ने बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर निकाले गए टीन शेड को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। साथ ही सड़क के दोनों ओर हाथ ठेला और फुटपाथ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।

तहसील कार्यालय के सामने सत्ती की मढ़िया के पास दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। नगर परिषद ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यहां भी कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाना और राहगीरों की आवाजाही आसान करना है।

कार्रवाई के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनंत श्रीवास्तव, उपयंत्री श्रीकांत खरे, राजस्व प्रभारी जीतेंद्र नायक, गौरव सिंह राय सहित नगर परिषद का अमला और पुलिस बल मौजूद रहा।