बीजिंग। 8 और 9 अक्टूबर को, चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेनथाओ और यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोश शेफचोविच ने पेइचिंग में चीन-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश परामर्श तंत्र की दूसरी नियमित बैठक आयोजित की।
दोनों पक्षों ने व्यावहारिक और उपयोगी चर्चा की और सहमति एवं उपलब्धियों की एक सूची तैयार की।
दोनों पक्षों ने यह दोहराया कि प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के रूप में हम विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के ढांचे के अंतर्गत अपने मतभेदों का उचित समाधान करेंगे। साथ ही विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को स्थिर बनाए रखने और उन्हें अधिक संतुलित बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की कि तंत्र की तीसरी नियमित बैठक मार्च 2027 में आयोजित की जाएगी, और इससे पहले दोनों पक्ष घनिष्ठ संपर्क बनाए रखेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)












