अमरपाटन,नरेन्द्र पटेल। ग्राम बाबुपुर कनियारी 50 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली , जिससे ईलाज के दौरान अधेड़ की सिविल अस्पताल अमरपाटन में मौत हो गई ।
मामला उचेहरा थाना क्षेत्र क्षेत्र के ग्राम बाबुपुर कनियारी का हैं , जहाँ 50 वर्षीय अधेड़ आज सुबह सुबह नित्य क्रिया से लौटने के बाद परिजनों से पानी मांगा , फिर पानी भरे लौटे में जहरीली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया , जब जागेश्वर कोल उल्टियां करने लगा परिजनों को जानकारी लगी ,आनन फानन में परिजनों द्वारा अधेड़ को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया था। जहाँ डॉक्टरों ने इस अधेड़ को ईलाज दिया , ईलाज दौरान गंभीर हालत में डॉ ने जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया , इसी दौरान अधेड़ की मौत हो गई। फिलहाल डॉ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई हैं। अधेड़ ने जहरीली कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या क्योकि इसका कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा हैं।

