भोपाल/दतिया, सुबोध त्रिपाठी। दतिया विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से अनुमोदन मिलने के बाद दतिया जिले में पदस्थ कई निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को हटाकर उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती की है।
भारत निर्वाचन आयोग के पत्र क्रमांक मिस 100/म.प्र./विस./1/2026 (उप निर्वाचन) दिनांक 26/07/2026 के तहत स्वीकृत अनुमोदन के उपरांत पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के आदेशानुसार यह स्थानांतरण सूची जारी की गई है।
जारी आदेश के तहत दतिया के विभिन्न थानों (अजाक, सिविल लाईन, बड़ौनी, जिगना, गोराघाट एवं धीरपुरा) में पदस्थ अधिकारियों को हटाकर पुलिस मुख्यालय (भोपाल) संबद्ध किया गया है, जबकि अशोकनगर, ग्वालियर एवं भिंड जिलों से अधिकारियों को दतिया के थानों में कमान सौंपी गई है।
तबादला सूची (अधिकारी एवं नवीन पदस्थापना):
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश:
पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) रियाज़ इकबाल द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर उसकी सूचना पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजने के आदेश दिए गए हैं।




