भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने अब खुद का जेट विमान खरीदने का फैसला कर लिया है, जिससे जल्द ही किराए के विमानों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। सरकार ने करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से चैलेंजर 3500 जेट विमान खरीदा है, जो कनाडा में लगभग तैयार हो चुका है। बाम्बार्डियर कंपनी इस विमान को जून 2026 के अंत तक राज्य सरकार को सौंपेगी।
विमान को भोपाल लाने से पहले इसकी तकनीकी जांच की जाएगी, जिसके लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। इस जांच के लिए पायलट और इंजीनियरों की टीम जून में कनाडा जाएगी, जिस पर लगभग 50 लाख रुपए खर्च होंगे।
जांच टीम में पायलट विश्वास राय, तकनीकी विशेषज्ञ जेपी शर्मा और रश्मि सिंह शामिल हैं। अभी तक राज्य सरकार जरूरत के अनुसार किराए पर विमान लेती रही है, लेकिन इस खरीद के बाद सरकारी यात्राएं अधिक सुगम और तेज हो सकेंगी।

