बीजिंग। इस साल की गर्मियों में 'चाइना कूल' विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चित शब्द बनता जा रहा है। तमाम विदेशी पर्यटक गर्मियों से बचने के लिए चीन आए। इनबाउंड पर्यटन का आकर्षण बढ़ रहा है।

इसके तहत चीन के कई क्षेत्रों के पर्यटन स्थल अपने विशेष पर्यटन संसाधन के कारण विदेशी यात्रियों को आकर्षित करते हैं। उदाहरण के लिए हुनान प्रांत का चांगच्याचे सुंदर प्राकृतिक दृश्य, ठंडे मौसम और कांच के पुल, रॉक क्लिंबिंग व जिपलाइन जैसी विविध बाहरी गतिविधियों से चांगच्याचे विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय विकल्प बन गया है।

आंकड़ों के अनुसार जुलाई से चांगच्याचे ग्रैंड कैनियन पर्यटन स्थल में यात्रियों की औसत दैनिक संख्या करीब 10 हजार है, जिसमें विदेशी पर्यटकों का अनुपात 50 फीसदी से अधिक है। विदेशी यात्रियों को सुविधा देने के लिए पर्यटन स्थल में बहुभाषी एआई एजेंट लांच हुआ, जो 14 भाषाओं में रियल-टाइम बातचीत का समर्थन करता है।

चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में स्थानीय संस्कृति विशेष है। गर्मियों की छुट्टियों में काशगर पुराना शहर पर्यटन स्थल में विदेशी यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी। कुछ सांस्कृतिक विरासत की हस्तशिल्प कार्यशालाओं और दुकानों ने तमाम विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)