Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरमारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने एसपी दफ्तर में दी दस्तक चुनावी रंजिश और षड्यंत्र का लगाया आरोप

मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने एसपी दफ्तर में दी दस्तक चुनावी रंजिश और षड्यंत्र का लगाया आरोप

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 08:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,शिवम सोनी। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलका में पिछले दिनों बच्चों के मामूली विवाद से उपजा तनाव अब गहराता जा रहा है। मामले में नया मोड़ तब आया जब दूसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों पर हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया।


सोमवार को मलका निवासी भागीरथ अहिरवार अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि गांव के हरिओम मिश्रा और छोटू उर्फ विकास मिश्रा ने पुरानी चुनावी रंजिश के चलते समाज के लोगों को उकसाया और उनके घर पर जानलेवा हमला करवाने का षड्यंत्र रचा। पीड़ित का कहना है कि हमलावर तो केवल मोहरे थे, जबकि असली सूत्रधार पर्दे के पीछे बैठे ये लोग हैं। भागीरथ के मुताबिक परिवार पर दो बार हमला किया गया। पहला हमला 4 मार्च 2026 को हुआ, जिसकी रिपोर्ट शीला अहिरवार ने दर्ज कराई थी। इसके बाद 6 मार्च को दोबारा सियाराम अहिरवार और अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसकी रिपोर्ट भागीरथ अहिरवार ने लिखवाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने इन घटनाओं की रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन मुख्य साजिशकर्ताओं (हरिओम और छोटू मिश्रा) के नाम एफआईआर में शामिल नहीं किए।


बेटी की शादी पर मंडराता खतरा भागीरथ अहिरवार ने एक और चिंता जाहिर करते हुए बताया कि आगामी 25 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। उन्हें डर है कि आरोपी पक्ष इस मांगलिक कार्यक्रम में बाधा डाल सकता है या कोई बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़ित परिवार ने एसपी से मांग की है कि षड्यंत्रकारियों के नाम एफआईआर में जोड़े जाएं और परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)