Monday, March 2, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर जिले की हर विधानसभा में बनेगी 20 किमी सड़क, सुगम होगा आवागमन

छतरपुर जिले की हर विधानसभा में बनेगी 20 किमी सड़क, सुगम होगा आवागमन

Post Media
News Logo
PeptechTime
2 मार्च 2026, 01:39 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। जिला पंचायत के सभा कक्ष में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के विकास, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के जाल बिछाने को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राजपूत, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और सभा के सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ग्रामीण कनेक्टिविटी रहा। मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत जिले में कुल 286 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया, जिनकी कुल लंबाई लगभग 319 किलोमीटर है। योजना के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वर्ष के भीतर लगभग 20 किलोमीटर सड़क का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 250 से 500 की जनसंख्या वाले ग्रामों की 31 सड़कों (लंबाई 50 किमी से अधिक) की विस्तृत जानकारी साझा की गई और उनका भी अनुमोदन किया गया।


Chhatarpur District Meeting



बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अग्निहोत्री ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाया। वन विभाग, सहकारिता, पीएचई (PHE) और विद्युत विभाग के जिला अधिकारियों के बैठक में शामिल न होने पर उन्होंने गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की। अध्यक्ष ने सक्षम अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई हेतु पत्र लिखा जाए।


प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा

बैठक में संकल्प से समाधान योजना के तहत जिले में लगाए जा रहे शिविरों की प्रगति से सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही, वृंदावन ग्राम कार्ययोजना, पशुपालन विभाग की क्षीरधारा योजना और ग्रामीण विकास की जी.राम.जी. योजना के शासन से प्राप्त नवीन निर्देशों पर विस्तार से चर्चा हुई। वित्तीय लेखा-जोखा साझा करते हुए बताया गया कि 15वें वित्त आयोग (वर्ष 2024-25) के तहत स्वीकृत 4.13 करोड़ रुपये के विकास कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)