छतरपुर। शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद द्वारा संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी हायर सेकेण्ड्री स्कूल से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, अध्यक्ष नीता अहिरवार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरपंच, तहसीलदार भरत पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी साजिदा कुरैशी, थाना प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से देशभक्ति के नारे लगाते हुए छात्राएं हाथों में तिरंगा लहराकर चल रही थी। इस तिरंगा यात्रा में शासकीय हाई स्कूल एवं महात्मा गांधी उ.मा.विद्यालय के स्कूली छात्र शामिल हुए जो अपने हाथों में तिरंगा लिए निकली और देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस यात्रा से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा जिससे तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्कूल प्राचाार्य, राजस्व विभाग एवं नगर परिषद का स्टाफ उपस्थित रहा।
Reels
इमेज स्टोरीज

कॉकरोच जनता पार्टी की 'लहरा दो तिरंगा' रैली से पहले कनॉट प्लेस बना छावनी

कॉकरोच जनता पार्टी की 'लहरा दो तिरंगा' रैली से पहले कनॉट प्लेस बना छावनी
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, टी20 सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

स्पेन ट्रेन हादसे में 68 लोगों की मौत, यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

नेतन्याहू का दल बोला, 'अरब-पार्टियों ने धांधली कर वोट चुराया'

ब्राजील में चुनावी हार के बाद फ्लावियो का खुला पत्र, अमेरिका पहुंचकर बोले-विदेश से करेंगे विपक्ष का नेतृत्व

देश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं: पीएम मोदी

यूपी में 2027 की तैयारी को धार देंगे गृह मंत्री अमित शाह, 30 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में युगांडा की केन्या से होगी भिड़ंत; श्रीलंका की पुरुष और महिला टीमें टॉप-4 में

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिन्यू 1.10 करोड़ रुपए में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं, चामरी अट्टापट्टू 'अनसोल्ड'







