बीजिंग। चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ ने 20 अगस्त को बर्न में स्विट्जरलैंड संघ के अध्यक्ष और अर्थव्यवस्था, शिक्षा व अध्ययन मंत्री गाइ पर्मेलिन के साथ संयुक्त रूप से घोषणा की कि चीन और स्विट्जरलैंड ने मुक्त व्यापार अपग्रेड वार्ता पूरी की है।

वांग वनथाओ ने बताया कि सितंबर 2024 में दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते के अपग्रेड पर वार्ता शुरू की। दोनों पक्षों की समान कोशिशों से पांच दौर के सलाह-मशविरे के बाद अपग्रेड वार्ता सफलतापूर्वक सपंन्न हुई है। दोनों पक्षों ने वस्तु, सेवा, निवेश, नियमावली आदि अनेक क्षेत्रों में अधिक ऊंचे स्तर वाले दोतरफा खुलेपन का वादा दिया है, जो दोनों देशों के आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के लिए नया अवसर लाएगा।

पर्मेलिन ने कहा कि समझौते का सफल अपग्रेड द्विपक्षीय संबंध के विकास में और एक मील का पत्थर है, जो दोनों देशों के उद्यमों के दीर्घकालीन विकास के लिए अधिक स्थिर, पारदर्शी और अनुमानित तांत्रिक गारंटी प्रदान करेगा। इसने दोनों पक्षों द्वारा खुलेपन, सहयोग व मुक्त व्यापार बढ़ाने का सकारात्मक संकेत भी भेजा है।

चीन स्विट्जरलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर 2013 में हस्ताक्षर हुए और उसका कार्यान्वयन 2014 में हुआ, जो चीन और यूरोप के महाद्वीपीय देशों के बीच पहला मुक्त व्यापार समझौता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)