बटियागढ़, राजेन्द्र तिवारी। थाना बटियागढ़ की फुटेरा चौकी अंतर्गत ग्राम अगारा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अगारा निवासी संजू लोधी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने सुबह जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना फुटेरा चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ भेजा गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।