छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत प्रदेश के 15 सहायक लेखा अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इन अधिकारियों को लेखाधिकारी (सहायक संचालक) के पद पर पदोन्नत करते हुए उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही यथावत पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार महाराजपुर नगर पालिका में पदस्थ दिलीप वर्मा को भी सहायक लेखा अधिकारी से पदोन्नत कर लेखाधिकारी (सहायक संचालक) बनाया गया है। पदोन्नति के बाद श्री वर्मा महाराजपुर में ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
दिलीप वर्मा की पदोन्नति की जानकारी मिलने के बाद उनके सहकर्मियों, परिचितों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




