नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) में नियुक्त होने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, डीआईसी ने राज्यवार राज्य समन्वयक (स्टेट कोऑर्डिनेटर) के कुल 12 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। डीआईसी की ओर से राज्यवार स्टेट कोऑर्डिनेटर पोस्ट के लिए जारी 12 रिक्तियों में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात, झारखंड, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में 1-1 पद शामिल है।

स्टेट कोऑर्डिनेटर के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान या प्रासंगिक वर्षों के अनुभव के साथ कोई भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 23 अक्टूबर के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी डीआईसी के वेतनमान नियमों के अनुसार प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीआईसी की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।