भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भोपाल के कोलार क्षेत्र में गाय काटने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तत्काल निर्देश दिए। इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोलार के दामखेड़ा में गौकशी के स्थान पर बनी अवैध डेरी को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।
कोलार पुलिस ने अब तक राशिद, गब्बर और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को गौकशी करने वालों की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की सूचना पर मिली थी।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने मामले की जानकारी मिलते ही सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि प्रदेश में मोहन यादव सरकार है और गौकशी करने वाले अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अवैध डेरी को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
एसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि कोलार क्षेत्र में गाय काटने का मामला आया था और पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की गई है। आगे भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।











