उज्जैन/नागदा, अशोक दायमा। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर चंबल तट स्थित बाल हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज नागदा युवा संस्कार परिवार के तत्वावधान में लगातार 13वें वर्ष निःशुल्क सामूहिक पितृ तर्पण एवं पिंडदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक निलेश मेहता के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त तर्पण कर वैदिक विधि-विधान से पिंडों का चंबल नदी में विसर्जन किया। वैदिक आचार्य पं. अजय पंड्या एवं पं. दीपक पंड्या ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने सहभागिता की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गहलोत ने वृद्धाश्रम में निवासरत दो बुजुर्गों की आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना से तर्पण किया। इस दौरान चंबल तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यवस्थित घाट निर्माण की मांग भी उठाई गई। आयोजन के माध्यम से पितरों के प्रति श्रद्धा, सामाजिक सेवा और सनातन संस्कारों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
श्रद्धालुओं ने किया पिंड विसर्जन:चंबल तट पर 13वें वर्ष हुआ सामूहिक पितृ तर्पण एवं पिंडदान, व्यवस्थित घाट निर्माण की उठी मांग
00:00/01:31

Saurabh Shukla
10 अक्टूबर 2026, 09:46 am IST
Saurabh Shukla10 अक्टूबर 2026, 09:46 am IST
Latest News

आईपीएल 2027 में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम नहीं हटाया जाना चाहिए, यह समझदारी वाला फैसला नहीं: दिनेश कार्तिक

प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा की गुहार:ससुराल पक्ष पर लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप

उर्मिला मातोंडकर ने किए संजीवनी हनुमान मंदिर के दर्शन, बोलीं- यहां मिलने वाली शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए

कर्नाटक ने कैंसर की दवाओं की कीमतें नियंत्रित करने के फैसले का किया स्वागत

कार्यक्रम के राजनीतिकरण का उठाया मुद्दा:जनसंवाद कार्यक्रम में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के प्रतिनिधि, तीखी राजनीतिक नोकझोंक का वीडियो वायरल

जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी

हिंदू महिला अधिकार कार्यकर्ता के खिलाफ चलाया जा रहा ‘उत्पीड़न अभियान’ चिंता का विषय: मानवाधिकार संगठन

बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमटी, अफगानिस्तान के लिए सलीम ने झटके 4 विकेट

एचएलएल भर्ती 2026: डिप्टी जनरल मैनेजर सहित 50 पदों पर आवेदन जारी, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन

