भोपाल,जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में देरी और अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसानों को कम दाम में फसल बेचने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने 2700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद के वादे को पूरा न करने पर भी नाराज़गी जताई। भोपाल कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी, जिससे प्रदर्शन के दौरान स्थिति नियंत्रण में रही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव
00:00/01:15

Saurabh Shukla
17 सितंबर 2026, 06:15 am IST
Saurabh Shukla17 सितंबर 2026, 06:15 am IST
Latest News

आखिर कब जागेगा परिवहन विभाग:ओवरलोड निजी बस का वीडियो वायरल, छत पर बैठकर सफर करते दिखे स्कूली बच्चे

बाइक से खतरनाक करतब का वीडियो वायरल:जबलपुर में पुलिस कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रही स्टंटबाजी

वाशिंगटन समिट के बाद चीन की 'पांडा डिप्लोमेसी', अमेरिका भेजे गए 'पिंग-पिंग' और 'फू शुआंग'

यूएनजीए में अंतरराष्ट्रीय कानून के चुनिंदा इस्तेमाल का विरोध, दुनियाभर के नेताओं ने कहा-सब पर लागू हो एक कानून

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

गांव में घुसा 8 फिट का मगरमच्छ:रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

खूनी संघर्ष:गणेश विसर्जन के दौरान 16 वर्षीय किशोर को चाकू मारा

एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की सूचना पर छापा:297 टिन रिफाइंड व वनस्पति घी जब्त

