छतरपुर, संतोष शिवहरे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर ओबीसी महिला विंग का गठन किया है। इस नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती अर्चना जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नेशनल कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती अर्चना जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ओबीसी समाज की महिलाओं को संगठन में सशक्त प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अर्चना जायसवाल के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ संगठन को मिलेगा तथा वे ओबीसी महिला विंग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।




