छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। छिंदवाड़ा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गरीब परिवारों को समय पर मुफ्त राशन नहीं मिलने से उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदकर गुजर-बसर करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है और जो राशन आया था, उसका वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के कार्डधारी भी यहां राशन लेने पहुंच रहे हैं। दुकान पर लगभग चार सौ कार्ड पंजीकृत हैं, लेकिन हर महीने छह सौ से सात सौ कार्डधारी राशन लेने आ जाते हैं। संचालक के मुताबिक अब तक करीब दो सौ सत्तर कार्डधारियों को राशन वितरित किया जा चुका है, जबकि कई हितग्राही अब भी राशन से वंचित हैं। इस संबंध में खाद्य विभाग को लिखित शिकायत भी दी गई है। अधिकारियों ने भोपाल स्तर पर अतिरिक्त आवंटन भेजे जाने की बात कही है। वहीं उपभोक्ताओं का दर्द भी सामने आया। वार्ड 32 की शिवमती यादव ने बताया कि उन्हें दो महीने से राशन नहीं मिला और रोज “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। वहीं लीलाबाई यादव ने कहा कि वह अकेली रहती हैं, आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं और दो महीने से राशन दुकान के चक्कर काट रही हैं। मामले को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हंसा अमर दहाड़े भी राशन दुकान पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दो महीने से आधे हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है। उन्होंने शासन से मांग की कि गरीबों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए, वरना जनता जवाब देगी।
Reels
Special Stories

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

एमआई और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक और अर्शदीप की ट्रेड डील पूरी

आरजी कर मामले की जांच और फैसले से लोग संतुष्ट नहीं : दिलीप घोष

उस्मान ख्वाजा अपने दावों पर मजबूती से बात नहीं कर सके, आगे के इंटरव्यू स्थगित

रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत

फारस की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला, एक भारतीय नाविक घायल: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल

'ये रिश्ता...' के बाद पहली बार साथ आए हिना खान और राजन शाही, फैंस हुए हैरान

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

'तप और दीक्षा से ही राष्ट्र, बल और सामर्थ्य की हुई उत्पत्ति', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत







