छतरपुर (सुबोध त्रिपाठी) । जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। जारी किए गए नए आदेशों के तहत मोहर सिंह सिकरवार को चंद्रनगर चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि किशोर पटेल को घुवारा चौकी की कमान सौंपी गई है।


इसके साथ ही, जिले के मुख्य कोतवाली थाने की टीम को भी मजबूती देते हुए उपनिरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, डीडी शाक्य और उमा परिहार की पदस्थापना कोतवाली में की गई है। एसपी के इस कदम को क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में एक रूटीन लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।