सागर, जीशान खान। बंडा विधानसभा के धामोनी स्थित कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह के तीन दिवसीय सालाना उर्स के प्रथम दिन दरगाह परिसर आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और अकीदतमंदों ने बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर अमन, चैन, सुख-शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। उर्स के मौके पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी भी श्रद्धालुओं के साथ दरगाह पहुंचे और पूरे सम्मान व अकीदत के साथ चादरपोशी की रस्म अदा की। दरगाह परिसर में दिनभर जायरीन की आवाजाही बनी रही और धार्मिक माहौल के बीच लोगों ने बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।चादरपोशी के बाद पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने के साथ धामोनी मस्जिद पर लगे ताले को खुलवाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके तथा तहसीलदार मोहित जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी, कोमल सिंह, अशरफ खान, एडवोकेट निखिल चौकसे, मोहम्मद जकी खान, अब्दुल अजीज, संदीप चौधरी, रहीश मकरानी, पुरुषोत्तम मास्टर, अनवर भाई, इरशाद रंगरेज, अजीम अंसारी, शेख असलम, अय्यूब भाई, शान पठान, मोहम्मद आसिफ, मोनू बाबा, मोहम्मद अकरम, शहंशाह खान, शानू खान, यूनुस खान, खालिक अली, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reels
Special Stories

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

टीवीके विधायक पर अश्लील संदेश भेजने के आरोपों को लेकर 'मीडिया ट्रायल' का विरोध, मणिकम टैगोर ने जांच की मांग की

भगवान राम पर कीर्ति आजाद की टिप्पणी को लेकर भाजपा बोली- ममता के साथ जाने के बाद बदले विचार

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: नीरज ने ब्रॉन्ज मेडल पर लगाया निशाना, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए हासिल किया कोटा

इटली में 300 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी के बीच खाली कराई गईं इमारतें

इंग्लैंड-ए से भिड़ने के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, अनुष्का करेंगी वनडे और टी20 में कप्तानी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सौराष्ट्र टीम का ऐलान, जयदेव उनादकट के हाथों में कमान

भारतीय प्रवासी दुनिया और भारत के बीच एक 'जीवंत सेतु' की तरह: विदेश मंत्री

56 फीसदी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची कर्नाटक सरकार, हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

मेकेदातु परियोजना विवाद: पलानीस्वामी ने कर्नाटक के रुख का किया विरोध, तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना







