वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी से टैरिफ नहीं ले सकते, लेकिन वह किसी भी देश के साथ व्यापार पूरी तरह बंद कर सकते हैं और उस देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकते हैं।
यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिन चीजों को गलत तरीके से खारिज किया है, उनकी जगह लेने के लिए दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा। हमारे पास विकल्प हैं, बहुत अच्छे विकल्प हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि हमें ज्यादा पैसा मिलेगा। हम ज्यादा पैसा हासिल करेंगे और इससे हम और ज्यादा मजबूत बनेंगे।
ट्रंप ने कहा, “आपको यह दिखाने के लिए कि यह फैसला कितना बेकार है, कोर्ट ने कहा कि मुझे एक डॉलर भी शुल्क लगाने की अनुमति नहीं है। मैं एक डॉलर भी नहीं ले सकता। यह फैसला जरूर उन दूसरे देशों की सुरक्षा के लिए लिया गया होगा, न कि संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए, जिसकी रक्षा उन्हें करनी चाहिए। यही उनका काम है।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास उसी देश के साथ किसी भी तरह का व्यापार या कारोबार पूरी तरह बंद करने का अधिकार है। दूसरे शब्दों में, वह व्यापार को खत्म कर सकते हैं। वह उस देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर सकते हैं।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि कौन-सा लाइसेंस कभी बिना शुल्क लिए जारी किया गया है? जब आप लाइसेंस जारी करते हैं तो आप शुल्क लेते हैं। यह अपने-आप होता है, लेकिन इस कोर्ट के साथ ऐसा नहीं है। हालांकि, अब कोर्ट ने उन्हें यह बिना किसी सवाल के अधिकार दे दिया है कि वह हर तरह की चीजों को हमारे देश में आने से रोक सकते हैं और विदेशी देशों के साथ व्यापार पूरी तरह बंद कर सकते हैं।
'टैरिफ ले नहीं सकता, लेकिन व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं', कोर्ट के फैसले पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
00:00/02:49

Saurabh Shukla
2 अक्टूबर 2026, 05:50 pm IST
Saurabh Shukla2 अक्टूबर 2026, 05:50 pm IST
Latest News

काफिला रुकवाकर स्कूल पहुंचे सीएम:बच्चों के साथ मॉर्निंग असेंबली में की प्रार्थना; पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

मंगोलिया के ऑयल रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भारत ने की मदद, राष्ट्रपति खुरेलसुख ने पीएम मोदी का जताया आभार

चीन की 32 देशों में संयुक्त रूप से 38 लुबान कार्यशालाओं की स्थापना

भारत बनाम वेस्टइंडीज: आईसीसी ने पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकारा, खाते में डिमेरिट अंक भी जुड़ा

विकास के लिए सरकार ने दिया 'वी विल डू इट' का नारा:पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP कैबिनेट की खास बैठक, मोहन यादव ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में मिले-जुले रह सकते हैं नतीजे, चुनिंदा क्षेत्रों में मांग मजबूत : रिपोर्ट

चीन में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी

राहुल, प्रियंका और अखिलेश को रियलिटी शो में लाना चाहते हैं तेज प्रताप यादव, 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर आने की बताई वजह

कहने के लिए कुछ नहीं, हमारी बातचीत जारी है: यूक्रेन से 'एनर्जी ट्रूस' पर क्रेमलिन

