सतना, सजल कुमार रजक। जिले के कोटर थाना क्षेत्र के ग्राम पटौड़ा में जमीनी विवाद को लेकर परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों के इस्तेमाल से चार लोग घायल हो गए। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट की इस घटना में लक्ष्मी रजक, सरस्वती रजक, गुड़िया रजक और अंकित रजक घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले में छोटे लाल रजक, रामू रजक, मनीष रजक और रजनी रजक पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस मारपीट की घटना के बाद फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

















