भोपाल, जीतेन्द्र यादव। भोपाल में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मानसिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मुख्यमंत्री हॉकी ट्रॉफी का आयोजन होगा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और खेल मंत्री विश्वास सारंग शामिल होंगे। वहीं, अपेक्स भवन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।


मानसिंह यादव ने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण वह खुद खिलाड़ी नहीं बन पाए, इसलिए वे खिलाड़ियों की परेशानियों को समझते हैं और उनके हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ समन्वयक की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगा।