छतरपुर, सौरभ शुक्ला। छतरपुर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बॉबीराजा गठेवरा ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने अपने विशेष दिन की शुरुआत निर्वाना फाउंडेशन के बच्चों के बीच पहुंचकर की, जहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें भोजन कराया और परिसर में पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
इसके बाद उन्होंने स्थानीय गौशाला जाकर गौमाता की सेवा की और उन्हें आहार दिया। सेवा और समर्पण की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने वृद्धजनों, असहाय लोगों को फल बांटे और उनके हाथ जोड़कर दीर्घायु व सुखद जीवन का आशीर्वाद लिया। दिनभर चले इन सेवा कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने समाज में सामाजिक सरोकार और इंसानियत का सुंदर उदाहरण पेश किया। उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिन भर बॉबीराजा को बधाईयां देने वालों का उनके घर पर तांता लगा रहा।














