Monday, March 9, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशश्योपुरविजयपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित

विजयपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 10:26 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

श्योपुर। जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मुकेश मल्होत्रा को ग्वालियर हाईकोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके चुनाव को शून्य घोषित कर दिया है। अदालत ने मुकेश मल्होत्रा पर आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप सही पाया और नामांकन के समय दाखिल हलफनामे में गलत जानकारी देने की वजह से उनका निर्वाचन अमान्य करार दिया।


इस मामले में पूर्व वन मंत्री और भाजपा नेता रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी। रावत ने आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव लड़ते समय अपने आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी थी। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाते हुए मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य घोषित किया और रामनिवास रावत को विजयी उम्मीदवार के रूप में विजयपुर का विधायक घोषित कर दिया।


यह फैसला कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि विजयपुर उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा ने रामनिवास रावत को हराकर सीट जीती थी। अब कोर्ट के आदेश से सीट भाजपा के खाते में चली गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)