चेन्नई। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) अपने चार दिवसीय दक्षिण भारत प्रवास पर पहुंच गए हैं। वे आंध्र प्रदेश की पावन नगरी तिरुपति बालाजी की धार्मिक यात्रा के लिए दक्षिण भारत पहुंचे हैं।
चेन्नई एयरपोर्ट (हवाई अड्डे) पर विमान से उतरते ही बागेश्वर मंडल परिवार के सदस्यों और भारी संख्या में पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाईं और पवित्र अंगवस्त्र अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। महाराज के आगमन पर एयरपोर्ट का पूरा परिसर बागेश्वर बालाजी और तिरुपति बालाजी के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा, जिससे वहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अपने इस चार दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और दर्शन-पूजन में सम्मिलित होंगे।




