भिंड। मध्य प्रदेश बीज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमार कुशवाहा के खिलाफ चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह दूसरा अवसर है जब इस मामले में उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार कुशवाहा पर 25 लाख रुपये के चेक बाउंस का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले की शिकायत मोनू कुशवाहा नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई थी। फिलहाल आरोपी इस प्रकरण में जमानत पर हैं।
न्यायालय ने जारी वारंट का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश दिया गया है कि अभियुक्त को 31 जुलाई को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। अब पुलिस को वारंट की तामील कर न्यायालय के आदेश का पालन कराना होगा।




