सतना, अंबिका केशरी। कृषि उपज मंडी में प्याज की आवक और नीलामी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रशासन और व्यापारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राहुल सिलाडिया ने की। बैठक में मुख्य रूप से नीलामी में पारदर्शिता, किसानों को भुगतान और मंडी परिसर की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान एसडीएम राहुल सिलाडिया ने मंडी सचिव और व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान प्याज की बढ़ती आवक को देखते हुए नीलामी के समय को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को देर रात तक मंडी में न रुकना पड़े। एसडीएम ने निर्देश दिए कि नीलामी की बोली पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की गुटबाजी या "पूलिंग" बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारियों को सख्त लहजे में कहा गया है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान शासन के नियमों के अनुसार समय पर सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी अपनी कुछ व्यावहारिक समस्याएं साझा कीं, जिसमें मंडी परिसर में स्थान की कमी और ट्रैफिक जाम जैसी चुनौतियां शामिल थीं। एसडीएम ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए मंडी प्रशासन को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
Reels
Special Stories

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अबू धाबी में रूस-अमेरिका-यूक्रेन वार्ता खत्म, कैदियों के आदान-प्रदान पर बनी सहमति

मणिपुर: 'वीमेन एम्पावरमेंट मणिपुर' योजना के लिए दिशार्निदेश जारी, महिलाएं बनेंगी उद्यमी

खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल

मुंबई सिटी ने ब्राजील के मिडफील्डर एड्रियन बेनावेन्युटो डॉस सैंटोस को किया साइन

'ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक बार फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया हो', पदक वापस मिलने पर सोमैया ने पुलिस का आभार जताया

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने 23 ट्रेनी इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, 12 नवंबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

'सिख समुदाय को केवल हमदर्दी नहीं, बल्कि सच, जवाबदेही और इंसाफ चाहिए', सोनिया गांधी की किताब पर मनजिंदर सिंह सिरसा

आईएमनेक्स-26: 'आईएनएस राणा' और 'आईएनएस सुमेधा' के साथ म्यांमार के युद्धपोत ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

'प्रधानमंत्री पद ठुकराना डर नहीं, देशहित...', रॉबर्ट वाड्रा ने बताया सोनिया गांधी के फैसले का सच







