सतना, सजल कुमार रजक । विकासखंड सोहावल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डफाई फुटौंदी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे की चपेट में आने से स्कूल में पढ़ रहे चार बच्चे घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला डफाई फुटौंदी जन शिक्षा केंद्र बाबूपुर के अंतर्गत संचालित है। सोमवार को बच्चे नियमित रूप से कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक गिर गया, जिससे चार बच्चे उसकी चपेट में आ गए और उन्हें चोटें आईं।


यह भी पढि़ए: दर्दनाक हादसा:सड़क किनारे पोल पकड़ते ही करंट से भाजपा युवा मोर्चा नेता की मौत, पहले भी लग चुका था कई लोगों को झटका



हादसे के बाद स्कूल परिसर में मौजूद लोगों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा और उसकी जर्जर स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों ने स्कूल भवन का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।