छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने स्कूल ग्राउंड के पास से दो युवकों को कथित एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 2 लाख 24 हजार 700 रुपए का मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान खान और जैद फराज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर एमडी ड्रग्स नागपुर निवासी बाबा फारूक खान से खरीदना बताया है। पुलिस अब बाबा फारूक खान की तलाश के साथ ही ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नशे का कारोबार:स्कूल ग्राउंड के पास बैठे दो युवकों से एमडी ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार
00:00/01:28

Saurabh Shukla
28 सितंबर 2026, 06:45 am IST
Saurabh Shukla28 सितंबर 2026, 06:45 am IST
Latest News

न्यायालय ने कथावाचक को सुनाई 14 वर्ष के कारावास की सजा:प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर महिला को आश्रम बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल

थाने के सामने हंगामा:कोतवाली थाने के सामने रातभर धरने पर बैठी युवती, कार्रवाई की मांग

'आने वाली पीढ़ी को सही ज्ञान देना जरूरी', सुनील लहरी ने बताई परवरिश की अहमियत

एआई को लेकर बिल गेट्स ने चेताया, खतरनाक ताकत ले सकती है एक अरब लोगों की जान

उत्तरी आयरलैंड में 28 साल बाद 'ऑरेंज ऑर्डर मार्च', पोर्टाडाउन में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोका

भले ही स्थिति विनाशकारी युद्ध में तब्दील हो जाए, आक्रामकता के खिलाफ खड़ा रहेगा ईरान : अराघची

स्पेसएक्स 14वीं परीक्षण उड़ान में स्टारशिप रॉकेट को करेगा लॉन्च, पहली कक्षीय उड़ान रहेगी नजर

बैंकॉक में बाढ़ से बिगड़े हालात: 8 की मौत, लाखों बेघर

परिजनों में कोहराम:ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, पाली पुलिस जांच में जुटी

