दमोह/हटा, सुदीप नगरिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को गैसाबाद में मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा और महिलाएं शामिल हुए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया।
जुलूस की शुरुआत गैसाबाद स्थित मस्जिद से हुई। यहां से जुलूस तिरगड्डा होते हुए थाना परिसर के सामने से निकला और कृष्ण कुंज नगर पहुंचा। इसके बाद जुलूस बस स्टैंड होते हुए मॉझार पहुंचा, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन किया गया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, मुराछ चौकी प्रभारी बी.एस. चौहान, प्र.आ. तुलसीराम पटेल, आरक्षक सोनू कुर्मी सहित पुलिस स्टाफ पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर लगातार नजर बनाए रखी।
जुलूस में अजीज खां, जुम्मन शाह, लल्लू खां, मगन शाह और यासीन खां सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। डीजे की धुन और धार्मिक नारों के बीच लोगों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशियां मनाईं। आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला।




