छतरपु, रविनोद मिश्रा । शहर के मोटे के महावीर मंदिर में हिंदू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री 1008 हनुमान जी महाराज के द्वार 151वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का आयोजन भी धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर रात तक शामिल रहे।


भजन संध्या में गायक खनिज देव चौहान की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। इस अवसर पर निरमोही अखाड़ा के पंच भगवानदास सिंगारी, पीतांबरा पीठ के पुजारी बृजेश महाराज, जटाशंकर धाम के पुजारी, धर्माचार्य राघवेंद्र मिश्रा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जोड़ो संगठन के संरक्षक संजू मिश्रा द्वारा कराया गया, जहां आए हुए अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। गायक खनिज देव चौहान द्वारा स्वामी परमानंद के जीवन के ऊपर गए हुए गाने में परमानंद महाराज का किरदार निभा रहे सर्वेश खरे को मंच से सम्मानित किया गया।