छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। ईद-उल-अजहा से पहले छिंदवाड़ा में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यातायात थाने के सामने पहली बार प्रदेश स्तरीय “बकरा लॉन्चिंग शो” आयोजित किया गया, जहां 3 लाख से 5 लाख रुपये कीमत वाले 15 हाई प्रोफाइल बकरों को किसी VIP इवेंट की तरह मंच पर उतारा गया। कार्यक्रम से पहले शहरभर में पोस्टर, पर्चे और सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन दावत देकर लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिसके चलते हजारों की भीड़ मौके पर जुट गई। रात करीब 9 बजे जैसे ही DJ की तेज धुन, रंग-बिरंगी लाइट और आतिशबाजी के बीच बकरों की एंट्री शुरू हुई, पूरा इलाका तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। 100 से 150 किलो वजन वाले विशाल बकरों को फूल-मालाओं और सुरक्षा घेरे के बीच मंच तक लाया गया। हर बकरे की कीमत और वजन माइक से अनाउंस किया जा रहा था। इस पूरे आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था भी VIP लेवल की दिखाई दी। बकरों के आसपास ठीक उसी तरह बॉडीगार्ड तैनात किए गए थे जैसे नेताओं या बड़े वीआईपी के पीछे सुरक्षा घेरा रहता है। बकरों को मंच तक लाने और भीड़ से सुरक्षित रखने के लिए लगातार सिक्योरिटी मूवमेंट दिखाई दिया। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही हाई-टेक रिकॉर्डिंग। आसमान में ड्रोन कैमरे लगातार पूरे शो को कैद करते नजर आए, जबकि नीचे हजारों लोग मोबाइल से वीडियो, लाइव और रील्स बनाते दिखाई दिए। ‘TEAM भारत KING’ के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कई जिलों के अलावा महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से भी बकरा पालक पहुंचे। बाहर से आए पशुपालकों का मंच पर सम्मान भी किया गया। किसानों और बकरा पालने वालों के हौसले बढ़ाने के लिए यशफीन भाई छिंदवाड़ा, नईम भाई छिंदवाड़ा, फरहान भाई मोघर और इमरान भाई नागपुर विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजकों के मुताबिक इन बकरों को खास तौर पर ईद के लिए तैयार किया गया है और इनकी देखभाल पर रोज हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार छिंदवाड़ा में पहली बार इस तरह ड्रोन शूटिंग, आतिशबाजी और VIP स्टाइल में बकरा लॉन्चिंग का भव्य आयोजन देखने को मिला, जो देर रात तक पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
Reels
Special Stories

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'

शिमला के हलोग में सदियों पुरानी अनूठी परंपरा 'पत्थर का मेला'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

फीफा की 'इम्पैक्ट एक्सेलेरेटर वर्कशॉप' से छेत्री को खेलों में बदलाव की पहल को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली

कर्नाटक: कांग्रेस ने सोनिया गांधी की किताब का बचाव किया; भाजपा के आरोप को खारिज किया

प्रो. अरुण कुमारेंदु सिंह पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार नियुक्त

राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का निशाना, बोले- अब 'दिमागी नक्सलियों' की बारी

दिवाली की तुलना ईद से करना शर्मनाक, खड़गे देश से माफी मांगें: मदन दिलावर

अरुणाचल के उपमुख्यमंत्री ने छात्रों से शैक्षिक अवसरों का लाभ उठाकर राज्य का भविष्य संवारने आग्रह किया

बांग्लादेश से कश्मीरी एमबीबीएस छात्रा का पार्थिव शरीर श्रीनगर पहुंचा, पैतृक गांव में शोक की लहर

पीएम मोदी 15 नवंबर को मिजोरम में वीर रोपुलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे







