Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरयूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरा, तीन मुद्दों पर दी आंदोलन की चेतावनी...!

यूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरा, तीन मुद्दों पर दी आंदोलन की चेतावनी...!

Post Media

कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह एवं अन्य पदा​धिकारी

News Logo
PeptechTime
25 दिसंबर 2025, 11:07 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मोनू राजा ने शहर में पत्रकार वार्ता कर भाजपा सरकार पर तीन जनहित मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, किसानों के सम्मान, केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापितों के अधिकार और अवैध उत्खनन पर सरकार को घेरा।


मोनू राजा ने कहा कि प्रभारी मंत्री इंदल सिंह कंसाना ने किसानों को 'कांग्रेसी किसान' कहकर अपमानित किया है। किसान किसी पार्टी के नहीं, देश की रीढ़ हैं। इसी तरह तहसीलदार द्वारा एक छात्र किसान के साथ थप्पड़ मारना प्रशासन की संवेदनहीनता दिखाता है। यूथ कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है और दोषी अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई की मांग करती है।


दूसरे मुद्दे पर मोनू राजा ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना से विस्थापित परिवारों के साथ सरकार ने अन्याय किया है। न उचित मुआवजा मिला, न रोजगार। सभी विस्थापितों को शीघ्र रोजगार और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए।


तीसरा मुद्दा अवैध उत्खनन का था। मोनू राजा ने कहा कि छतरपुर में खुलेआम अवैध खनन चल रहा है। माफिया बेखौफ होकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। नियमों और पर्यावरण की कोई परवाह नहीं। अवैध खनन पर तुरंत रोक लगे और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।


यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कपिल रिछारिया, पीसीसी सदस्य अशोक मिश्रा, चंद्रभान रावत, देवेंद्र अरजरिया, एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष आदर्श रावत, आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अंत में मोनू राजा ने चेतावनी दी कि अगर इन मुद्दों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)