सागर/बीना, बृजपाल सिंह राजपूत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 अगस्त को बीना नगर में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष लता सकबार ने नगरपालिका परिषद की महिला कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी महिला कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


नगरपालिका अध्यक्ष ने यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं और आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए महिला कर्मचारियों को जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। बीना में महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।


बीना की विधायक निर्मला सप्रे, जनपद अध्यक्ष उषा राय और नगरपालिका अध्यक्ष लता सकबार सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथों में हैं। ऐसे में तिरंगा यात्रा की कमान नगरपालिका की महिला कर्मचारियों को सौंपना खासा चर्चा में है।


बैठक में पूनम मिश्रा, वंदना चौबे, शालनी, रजनी अहिरवार, अनिता राय, रामसखी राय सहित नगरपालिका परिषद की महिला कर्मचारी मौजूद रहीं।