छतरपुर। सागर-कानपुर हाईवे पर छतरपुर जिले में चौका गांव के पास शनिवार को एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने रूह कंपा कर रख दी। तेज रफ्तार बोलेरो और विशालकाय ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी भयानक थी कि जोरदार धमाके के साथ बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस वीभत्स हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। टक्कर के बाद का मंजर इतना रोंगटे खड़े करने वाला था कि सड़क पर चारों तरफ खून और शवों के क्षत-विक्षत हिस्से बिखर गए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के कलेजे कांप उठे।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मची चीख-पुकार और कराहों से पूरा इलाका दहल उठा। लोहे के मलबे में तब्दील हो चुकी बोलेरो में घायल महिलाएं और बिलखते मासूम बच्चे बुरी तरह फंस गए थे। चीखते-चिल्लाते घायलों को देख राहगीर और स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। लोगों ने गाड़ियों के मुड़े हुए लोहे और टूटे शीशों को काटकर खून से लथपथ फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। चारों ओर बिखरे खून और दर्दनाक मंजर के बीच सड़क पर भारी कोहराम मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो बिजावर क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसमें एक ही परिवार के लोग सवार थे। परिवार किसी काम के सिलसिले में निकला था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में काल बनकर ट्रक उनका इंतजार कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिलाओं और बच्चों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल रवाना कराया, जहां कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद राजमार्ग पर खून, कांच के टुकड़े और गाड़ियों का मलबा फैल जाने से लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से क्षत-विक्षत शवों को हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर आवागमन बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त कराने में जुटी है, लेकिन इस भयावह मंजर ने प्रत्यक्षदर्शियों के जेहन में ऐसा खौफ भर दिया है जिसे भुलाना नामुमकिन है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है...


दे​खिए खौफनाक तस्वीरें

ChhatarpurBigAccident2
ChhatarpurBigAccident