Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालयह देश को नई दिशा दिखाने वाला बजट है : मंत्री विश्वास सांरग

यह देश को नई दिशा दिखाने वाला बजट है : मंत्री विश्वास सांरग

Post Media
News Logo
Peptech Time
1 फ़रवरी 2026, 09:33 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने बजट को देश को नई दिशा दिखाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में समाज के विभिन्न वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है। खासकर, महिलाओं और युवाओं के लिए। इस बजट में महिलाओं को सशक्त करने का खाका नए सिरे से निर्धारित किया गया है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने दावा किया कि इस बजट से आने वाले दिनों में रोजगार के नए-नए अवसर सृजित होंगे। निवेश का भी मार्ग प्रशस्त होगा। इससे विकास को एक नई गति मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इस बजट में खेलो इंडिया मिशन की भी स्थापना की गई है। कॉरपोरेट सेक्टर में भी टैक्स को लेकर कई तरह की रियायतें मिलने वाली हैं। आखिर में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बजट विकसित भारत की नींव रखने में कारगर साबित होगा।


भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश का बजट गरीबों, युवाओं, खेल प्रेमियों और किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें छात्रों, व्यापार और महिलाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें 'लखपति दीदी' बनाने की योजना भी शामिल है। कुल मिलाकर, यह बजट किसानों और कृषि क्षेत्र का सम्मान करता है और एक विकसित भारत की परिकल्पना तथा देश के भविष्य के स्वरूप को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विकसित भारत की रूपरेखा कैसी होगी। उसे देखते हुए यह बजट काफी कारगर साबित होने जा रहा है। इस बजट में देश के विकास को नई गति कैसे मिलेगी। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।


-आईएएनएस

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)