बड़ा मलहरा। विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर जी का आत्मीय एवं गरिमामय आगमन हुआ। उनके स्वागत में क्षेत्र के सैकड़ों ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ उमड़ पड़े। ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जयघोषों के बीच उनका भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का जोश, अनुशासन और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा देखते ही बन रही थी।


इस अवसर पर आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए श्री टेलर ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसका समर्पित युवा वर्ग है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उनके संबोधन ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।


इस पूरे भव्य आयोजन का सफल नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं युवा नेता शशिकांत अग्निहोत्री द्वारा किया। उनके कुशल मार्गदर्शन, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व में कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।


शशिकांत ग्निहोत्री ने स्वयं कार्यकर्ताओं के बीच रहकर पूरे आयोजन की व्यवस्था संभाली और युवाओं को संगठित कर इस कार्यक्रम को एक विशाल जनसमूह में परिवर्तित कर दिया। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने अनुशासन और एकजुटता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए विकास एवं राष्ट्र निर्माण के अभियान को और गति देंगे। बड़ा मलहरा की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि युवा शक्ति आज पूरी ताकत के साथ संगठन के साथ खड़ी है और आने वाले समय में यही ऊर्जा क्षेत्र और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगी।