होली की खुशियां मातम में बदली: शराब के नशे ने ली जान, पहाड़ पर मिला 26 वर्षीय युवक का शव

Advertisement
छतरपुर,विनोद मिश्रा । छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के हरद्वारपुर गांव में होली के मौके पर एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव के पास स्थित पहाड़ पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मुकुंद यादव उर्फ बालमुकुंद (26) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह सुबह से ही घर से लापता था। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के पास पहाड़ पर पड़ा मिला।
मृतक के परिजन हनुमत यादव ने बताया कि बालमुकुंद शराब का आदी था और होली के मौके पर शराब पीकर घर से निकल गया था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
जब परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन की तो पहाड़ पर उसका शव पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत लवकुशनगर के उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया।


