Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरपुरानी रंजिश में कार में तोड़फोड़, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

पुरानी रंजिश में कार में तोड़फोड़, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

Post Media
News Logo
PeptechTime
27 फ़रवरी 2026, 10:14 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर रविकांत वर्मा। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिनों हुई चाकूबाजी की घटना के बाद बदमाशों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते बुधवार देर रात एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक कार पर पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।




पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। अशोक तंवर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बुधवार देर रात उसके घर के बाहर खड़ी कार पर कुछ बदमाशों ने पत्थर बरसाए, जिससे वाहन को भारी नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान सामने आया कि कुछ दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी की गई थी, जिसका बदला लेने के इरादे से इस तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। एडिशनल डीसीपी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में रुद्रांश और अंशु नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है।


पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)